यूपी में मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति को लेकर नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एल वेंकटेश्वर लू को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
इसके अलावा विशेष सचिव माध्यमिक सूचना राम विशाल मिश्रा महोबा के नए डीएम बने हैं। वो रिटायर हो चुके अजय कुमार सिंह की जगह ले रहे हैं।
वेंकटेश्वर लू के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनने की घोषणा पहले ही हो चुकी थी। अब नियुक्ति विभाग ने आदेश जारी किया है।