फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोरियाई दल ने तपोस्थली में की विशेष प्रार्थना

Mon, 03 Mar 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
 तपोस्थली ​स्थित जेतवन परिसर पर प्रार्थना करते कोरिया से आए अनुयायी।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती रविवार को अनुयायियों से गुलजार रही। कोरिया से आए 42 सदस्यीय दल ने रविवार को जेतवन परिसर का भ्रमण कर गंध कुटी में भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में प्रार्थना की। इस दौरान भिक्षु देवानंद ने कहा कि भगवान बुद्ध ने दुख व उसके कारक व उसके निदान पर आत्म-मीमांसा की थी। दुख है तो उसका कारण भी है। यदि कारण का निदान हो जाए तो दुख से मुक्ति मिलेगी। दुख का कारण अंधकार है। अंधकार का तात्पर्य मन के अंधकार से है। इस अंधकार का कारण अज्ञान है। व्यक्ति अज्ञानता वश यह मेरा है, यह तेरा है, मैं हूं और सिर्फ मैं हूं के चक्कर में पड़ा रहता है। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें