फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार के इनामी बदमाश सुरेंद्र कालिया काे कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 05:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
रेलवे ठेकेदार व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि लखनऊ में डीसीपी मध्य सोमेन बर्मा का कहना है कि सुरेंद्र कालिया ने गिरफ्तारी के डर से कोलकाता में असलहे समेत खुद को अरेस्ट करा लिया है। उसे यहां आलमबाग के मुकदमे में बी वारंट बनवाकर लाया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रेलवे ठेकेदार व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र कालिया की लोकेशन कुछ माह पहले मध्य प्रदेश के मैहर में मिली थी। लखनऊ की क्राइम ब्रांच टीम ने मैहर के गेस्ट हाउस में दबिश दी सुरेंद्र कालिया वहां से फरार हो गया था। लेकिन पुलिस के हाथ उसकी पत्नी और दो अन्य सहयोगी लग गये। लखनऊ में  उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। 

 13 जुलाई किसान आलमबाग के चंद्र नगर स्थित अजंता हॉस्पिटल से निकलते समय सुरेंद्र कालिया पर फायरिंग हुई थी। पड़ताल में यह फायरिंग खुद सुरेंद्र कालिया द्वारा कराई गई साजिश का नतीजा था। इस मामले में पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । वही सुरेंद्र कालिया सहित चार लोगों की तलाश जारी थी। इसी दौरान आशियाना में भी एक कारोबारी ने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा सुरेंद्र कालिया के खिलाफ लिखवाया है । पुलिस ने सुरेंद्र कालिया पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें