कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र प्रदर्शनी को देखते दर्शक
लखनऊ। हजरतगंज स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में शुक्रवार को बंगाल की प्रसिद्ध लोकचित्र परंपरा कालीघाट पटचित्र की प्रदर्शनी लगाई गई। इसका उद्घाटन पद्मश्री लेखिका डॉ. विद्या बिंदु सिंह ने किया। पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पारंपरिक लोकचित्रकार मनोरंजन चित्रकार के लगभग 50 कालीघाट पटचित्र प्रदर्शित किए गए। उन्होंने दर्शकों को पटचित्रों का अर्थ भी समझाया। वहीं, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल व वंदना सहगल ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मनोरंजन चित्रकार ने कहा कि कालीघाट पटचित्र का विकास उन्नीसवीं शताब्दी में कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर के आसपास हुआ। शनिवार और रविवार को दो दिवसीय कालीघाट पटचित्र कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभागियों को इस पारंपरिक लोकचित्र शैली के इतिहास, तकनीक, रंग-प्रयोग और चित्र निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराया जाएगा।
कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र प्रदर्शनी को देखते दर्शक
कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र प्रदर्शनी को देखते दर्शक
कोकोरो आर्ट गैलरी में कालीघाट पटचित्र प्रदर्शनी को देखते दर्शक