फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सावन के सोमवार पर बदली शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए कौन-कौन से हुए डायवर्जन

Mon, 10 Jul 2023 06:19 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

सावन का पहला सोमवार आज है। इस दिन शहर में कई शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ और कांवड़ यात्रियों को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

 
विज्ञापन
सावन सोमवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन के पहले सोमवार के मौके पर शहर में कई शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ और कांवड़ यात्रियों को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।  यह व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी। सावन महीने के सभी सोमवार को शहर में बारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि बाराबंकी के लोधेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ ले जायी जाती हैं। इसके चलते सभी सोमवार(10, 17, 24, 31, 07, 14, 21 और 28) को भारी वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाराबंकी की तरफ से भारी वाहनों को अपनी सीमा में प्रवेश बंद करते ही लखनऊ में भारी वाहनों पर रोक लगा दी जाएगी।

विज्ञापन


यह रहेगा डायवर्जन:

-कानपुर से लखनऊ होते हुए बाराबंकी से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को उन्नाव सीमा में ही ललऊखेड़ा मोड़ से हैदरगढ़ से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे से गोरखपुर की तरफ जा सकेंगे।

-यातायात दबाव होने की स्थिति में कानपुर से होने वाले वाहन जुनाबगंज से मोहनलालगंज होते हुए बछरांवा से बांये हैदरगढ़ होते हुए जा सकेंगे। वहीं आकस्मिकता की स्थिति में शहीद पथ मोड़, कानपुर रोड से शहीद पथ होते हुए अहिमामऊ से दाहिने सुल्तानपुर रोड से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन


सीतापुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन भिठौली तिराहा से इन्जीनियरिंग कॉलेज चौराहा से टेढ़ी पुलिया से कुर्सी रोड बेहटा चौराहा होते हुए किसान पथ से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से होकर जा सकेंगे।

विज्ञापन

कावड़ यात्रा के रूट पर तैनाती रहेगी 112 की गाड़ियां

कावड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
 डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शहर 270 शिव मंदिरों व शिवालयों हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर 6 डीसीपी, 8 एडीसीपी, 20 एसीपी, 102 निरीक्षक, 127 उपनिरीक्षक, 7 महिला दरोग, 92 मुख्य आरक्षी, 271 आरक्षी, 188 महिला आरक्षी व 4 कंपपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। कांवड़ियों मार्गों पर डायल 112 के वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया है। कावंड यात्रियों के मार्गों पर पड़ने वाले सभी सरकारी अस्पतालों से समन्वय स्थापित कर कावड़ियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने का प्रबंध किया गया है। 

प्रमुख मंदिर

 बुद्धेश्वर महादेव मंदिर- पारा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 1 डीसीपी, 1 एडीसीपी, 1 एसीपी, 2 निरीक्षक, 20 दरोगा ,50 सिपाही और 1 कंपनी पीएसी बल को लगाया गया हैं।

मनकामेश्वर मंदिर- हसनगंज पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर, 1एडीसीपी, 1 एसीपी, 3 निरीक्षक, 10 दरोगा, 10 सिपाही और 1 कंपनी पीएसी बल लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें