श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय (केकेसी) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की प्रथम मेरिट लिस्ट शनिवार को जारी कर दी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने बताया कि बीए, बीकॉम, बीएससी (मैथ्स), बीएससी (बायो), बीएससी (स्टैट्स) और बीएससी (कंप्यूटर साइंस) की प्रथम मेरिट लिस्ट वेबसाइट jnpg.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। प्रथम मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश 20 जुलाई से शुरू होंगे। छात्र प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक संबंधित संकाय में जाकर काउंसिलिंग करा सकेंगे। पहली मेरिट लिस्ट की वैधता 22 तक रहेगी। इसके बाद बची हुई सीटों पर दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 23 जुलाई को जारी की जाएगी। एलएलबी में प्रवेश के इच्छुक छात्रों पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है।