माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जयनारायण मिश्र महाविद्यालय (केकेसी) में परास्नातक की सीटों पर प्रवेश की मेरिट लिस्ट सोमवार को जारी कर दी गई। मेरिट के हिसाब से सीटों पर काउंसलिंग मंगलवार को सुबह 10 से शाम तीन बजे तक चलेगी। प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्र ने बताया कि मेरिट लिस्ट में जिन विद्यार्थियों का नाम शामिल है, वो काउंसलिंग करा कर काॅलेज की वेबसाइट jnpg.org.in पर जा कर पहले सेमेस्टर की फीस जमा कर दें। एलएलबी के ऑनलाइन रेजिस्ट्रेशन 30 जुलाई तक खुले रहेंगे। बताया कि इसकी मेरिट 31 जुलाई को जारी होगी।