फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान पाठशाला से बदलेगी किसानों की किस्मत

Thu, 23 Feb 2023 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश सरकार के बजट में किसान पाठशाला शुरू करने का ऐलान किया गया है। ऐसा होने से कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वह कम लागत में अधिक आमदनी कर सकेंगे। किसानों को आधुनिक यंत्रों एवं जैविक खाद से अधिक पैदावार के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जगतपुर के पूरे सोनारन मजरे मनोहरगंज गांव में मौजूद किसानों ने योगी सरकार के बजट पर खुशी जताई। किसान अनिरुद्ध, रमेश कुमार, विकास तिवारी, राम गोपाल, शारदा प्रसाद, संजय यादव, निरंजन सिंह चौहान, मुन्ना कहते हैं कि बजट में किसान पाठशाला खोलना किसानों के हित में है। ऐसा होने से किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी मिल सकेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी मिलेगी, जिसका लाभ मिलेगा।
उप कृषि निदेशक विनय सिंह ने बताया कि सरकार का यह ऐलान किसानों के हित में है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान पाठशाला होगी। पाठशाला गांवों में लगेंगी। इसमें किसानों को खरीफ फसल प्रबंधन, कृषि विविधीकरण, पराली प्रबंधन, कृषकों के आय वृद्धि के उपाय, कृषक उत्पादक संगठन, जैविक खेती फसल चक्र की जानकारी मिल सकेगी। उनका कहना है कि किसान पाठशाला का आयोजन पहले हो रहा था, लेकिन इधर बंद हो गया था। अब किसान पाठशाला शुरू करने का ऐलान सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें