मलिहाबाद। भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन की किसान क्रांति पदयात्रा शुक्रवार को मलिहाबाद पहुंची।
संगठन के प्रदेश प्रभारी ऋषि मिश्रा ने बताया कि किसान आयोग का गठन, किसानों के सभी कर्जे माफ करने, बिजली विभाग की वर्टिकल व्यवस्था में सुधार करने, निजी स्कूलों की फीस पर मनमानी पर रोक, राजस्व में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने, नहरों व माइनरों की सफाई करने आदि मांगों के समर्थन में यह पदयात्रा एक फरवरी से गोसाईंगंज ब्लॉक से चलकर नगराम, मोहनलालगंज, बिजनौर, सरोजनीनगर, हरौनी, काकोरी होते हुए मलिहाबाद पहुंची। यात्रा का समापन 10 फरवरी को पीजीआई स्थित वृंदावन मैदान में किया जाएगा। यात्रा में जिलाध्यक्ष शिव नारायण शर्मा, मंडल अध्यक्ष सुशीला वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रवि यादव, ज्वाला प्रधान, मलिहाबाद ब्लॉक अध्यक्ष बाबू लाल यादव, तहसील अध्यक्ष मनोज सिंह, तहसील प्रभारी रमेश सिंह, जिला संगठन मंत्री रामेंद्र कुमार रावत, जिला महामंत्री अनूप कुमार मौर्य, किसान नेता राम चंद्र मौर्य व कई किसान शामिल रहे।
मलिहाबाद पहुंचने पर किसान क्रांति पदयात्रा का किया गया स्वागत।