फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक की हत्या कर शव नहर में फेंका

Thu, 28 Mar 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह जौनपुर ब्रांच नहर में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर के पीछे हिस्से और पीठ पर चोट के निशान थे। शव सड़ चुका था। इससे हत्या करके शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम-प्रसंग वजह बताई जा रही है। पुलिस अफसरों ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मांझगांवलल के पास से होकर जौनपुर ब्रांच नहर निकली है। सुबह लोग नित्कर्म के लिए गए तो देखा कि 25 वर्षीय युवक का शव नहर में पड़ा है। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम और सीओ महराजगंज यादुवेंद्र बहादुर पाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे।
ऐसे में उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव चार दिन पुराना लग रहा था। युवक का शव मिलने की सूचना पर डीह थाना क्षेत्र के संजय नगर फागूपुर निवासी राजेंद्र यादव समेत अन्य लोग महराजगंज कोतवाली पहुंचे। राजेंद्र ने शव की पहचान अपने बेटे पंकज यादव के रूप में की।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसका बेटा रायबरेली शहर के सिविल लाइंस स्थित एक चर्चित होटल में नौकरी करता था। 23 मार्च को दोपहर करीब दो बजे होटल के स्टाफ से यह बात कहकर घर से निकला था कि उसकी मां की तबीयत खराब है। वह घर जा रहा है। बावजूद उसके वह घर नहीं पहुंचा था।
कहा जा रहा है कि पंकज का अपने पड़ोस के ही एक गांव की रहने वाली महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की ससुराल महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में है। अक्सर वह महिला से मिलने के लिए महराजगंज जाया करता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि प्रेम-प्रसंग में ही उसकी हत्या की गई है।
पुलिस परिजनों से पूछताछ करके घटना की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है। उधर, सीओ महराजगंज ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द घटना की असलियत सामने आएगी।

पिता गिड़गिड़ाता रहा, नहीं लिखी गुमशुदगी
एक पिता बेटे की खोजबीन के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन शहर पुुलिस नहीं पसीजी। यदि समय रहते शहर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर देती तो शायद युवक की जान बच गई होती। शहर पुलिस के इस रवैये से परिजनों में गहरी नाराजगी है। पुलिसिंग व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
पिता ने बताया कि खोजबीन के बाद जब बेटे का कुछ पता नहीं चला तो उसने 25 मार्च को शहर कोतवाली जाकर तहरीर दी थी। बेटे की खोजबीन कराने के लिए गुहार लगाई थी। बावजूद इसके पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। सीओ सदर अमित सिंह का कहना है कि युवक का शव महराजगंज क्षेत्र में मिलने की जानकारी हुई है। पिता के सदर कोतवाली में बेटे के गायब होने पर गुमशुदगी लिखाने के लिए तहरीर दी थी। गुमशुदगी दर्ज की गई या नहीं, इसमें किसी की लापरवाही थी, इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें