रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में कार में टक्कर लगने का विरोध करने पर स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। तमंचा दिखाकर युवक से ऑनलाइन पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद युवक को छोड़कर बदमाश फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अमेठी जिले के मुसाफिरखाना निवासी जावेद बुधवार को अपनी कार से ससुराल आ रहा था। मलिकमऊ कॉलोनी के पास स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। जावेद का आरोप है कि विरोध करने पर बदमाशों ने धमकी देते हुए उसे स्कार्पियो में बैठा लिया। इसके बाद उसे छेदा का पुरवा गांव के पास तमंचा दिखाकर ऑनलाइन पांच हजार रुपये छीन लिए और उसे छोड़कर फरार हो गए। थानेदार संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।