फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़कियों का अपहरण, हत्या की आशंका

Sun, 06 Sep 2020 07:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
- फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा) में खेत में काम करने गईं दो किशोरियों का अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद के विरुद्ध अपहरण व एससी एसटी नृशंसता निवारण अधिनियम की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री व पड़ोसी की 16 वर्षीय पुत्री विगत 15 अगस्त 2020 को दिन में 11 बजे गांव के दक्षिण तालाब के पास घास काटने गई थीं। काफी समय बीत जाने के बाद जब दोनों घर वापस नहीं आईं तो खोजबीन किया गया।

पता नहीं लगने पर 17 अगस्त 2020 को खोड़ारे थाना में सूचना दी गई। जिसके बाबत परिवार वालों व रिश्तेदारों ने मिलकर खोजबीन किया तो पता चला कि छोटू व दुर्गेश निवासीगण ग्राम बैजपुर (शिवाला) थाना खोड़ारे लड़कियों से मिलने जुलने आते थे। उनको कई बार गांव के पास देखा गया है। अपहृत हुई लड़कियां अपनी सहेलियों से बातचीत में बताया था कि इन दोनों लड़कों से उनकी बातचीत होती है। किसी दिन हम दोनों इनके साथ घूमने जाएंगे। लड़कियां मोबाइल पर भी बातचीत किया करती थीं।
विज्ञापन


दोनों लड़कियों के परिवारीजन ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण द्वारा घुमाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया तथा हत्या कर दी गई है। जिस पर पुलिस ने अपहरण व एससी एसटी नृशंसता निवारण अधिनियम की धारा के तहत अभियोग दर्ज किया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें