फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भिक्षावृत्ति के लिए बच्चे का अपहरण

Tue, 19 Dec 2023 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बाजारखाला में एक व्यक्ति ने भिक्षावृत्ति कराने के लिए पड़ोसी के दो वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। कुछ घंटों बाद कैंट में राहगीरों ने बच्चे को लावारिस हालत में देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी पड़ोसी को दबोच लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाजारखाला इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य ने बताया कि संजय नगर निवासी मो. सलीम मजदूरी करते हैं। शनिवार को सलीम का दो वर्षीय बेटा मोहम्मद युसूफ घर के बाहर खेलते समय संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की मगर कुछ पता नहीं चल सका।
सलीम के मुताबिक उन्होंने बाजारखाला कोतवाली में अपहरण की सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शनिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को कैंट में लावारिस बच्चा मिलने की सूचना मिली। पुलिस सलीम को लेकर कैंट पहुंची, जहां उसने अपना बच्चा पहचान लिया। राहगीरों से पता चला कि बच्चा अकेला था।
विज्ञापन

पुलिस ने संजय नगर से कैंट के बीच लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें बच्चा सलीम के पड़ोसी मुख्तार अली के साथ जाते दिखा। पुलिस ने मुख्तार अली को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पहले तो वह टालमटोल करता रहा। फिर सख्ती बरतने पर उसने यूसुफ को अकेला पाकर टाॅफी दिलाने के बहाने अपहरण करने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें