फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन हड़पने की साजिश में अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में जमीन हड़पने की साजिश सामने आई है। गोसाईंगंज के मोहारी कला निवासी रीता सैनी ने तहरीर में बताया कि 28 अप्रैल को उनके पति हरिओम को गांव के राजू रावत ने जमीन दिखाने के बहाने बुलाया। आरोप है कि मौके पर मौजूद निलमथा के सुनील शुक्ला, राजू व अन्य उन्हें जबरन एसयूवी में बिठाकर ले गए। हरिओम के परिचित नितेश सिंह ने बताया कि उन्हें सैनिक गेस्ट हाउस में रखा गया है। वहां अचेत मिले हरिओम को परिजन घर लाए। उन्होंने बताया कि नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया। आरोपियों की साथी महिला ने जमीन उसके नाम कराने का दबाव बनाते हुए दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। रीता की तहरीर पर सुनील शुक्ला, राजू व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी साउथ अमित कुमार आनंद का कहना है जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें