फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीफार्मा के छात्र का अपहरण, इंदिरानहर के पुल पर मिली बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
गोमतीनगर विस्तार के छोटा भरवारा निवासी बीफार्मा छात्र सुशोभित वर्मा का शनिवार शाम को अपहरण हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने तलाश की तो आखिर बार एक महिला मित्र के घर से चायनाश्ता कर निकलने की बात सामने आई।
सूचना पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो इंदिरानहर के पास मोबाइल की लोकेशन मिली। तलाश के दौरान पुल पर युवक की बाइक बरामद हुई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
दुर्गेश कुमार वर्मा ने बताया कि छोटा भाई सुशोभित बाराबंकी स्थित टीआरसी कॉलेज से बीफार्मा थर्ड ईयर का छात्र है। सुशोभित रोज सुबह सवा बजे के करीब कॉलेज चला जाता था।
विज्ञापन

शनिवार शाम छह बजे भाभी सुरजनि को कॉल कर देर से आने की बात कही। भाभी ने नाराजगी जताते हुए कारण बताने को कहा तो कॉल काट दी। दो से ढाई घंटे तक छात्र के न लौटने पर भाभी ने कॉल की तो मोबाइल नॉट रिचेबल बताने लगा।
आखिर बार महिला मित्र के घर से चाय पीकर निकला
भाई ने बताया कि सुशोभित के एक दोस्त ने गोमतीनगर स्थित उसकी महिला मित्र के घर जाने की बात कही। उक्त महिला मित्र की मां से बात कर घर पहुंचे तो बताया कि साढे़ बजे के करीब सुशोभित नाश्ता करके निकला था। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार विनय कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, सूचना के बाद लोकेशन के आधार पर छात्र की बाइक इंदिरानहर से बरामद कर ली गई। दो सीसीटीवी फुटेज में सुशोभित कैद हुआ है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

व्यापारी को कार सवार दबंगों ने पीटा
मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार शाम को कार सवार दबंगों ने व्यापारी ललित गुप्ता को दुकान में घुसकर पीटा। 15 मिनट बाद असलहे के दम पर पिटाई कर भाग निकले। घायल अवस्था में व्यापारी ने गाजीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ललित के मुताबिक, आरोपियों में से दो मुकेश मिश्रा तथा प्रीतम पांडे सेक्टर-16 में किराये पर रहते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें