लखनऊ। केजीएमयू के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सतीश कुमार को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रकाशनों और रोगी सेवा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित एफआईएमएसए (फेलो ऑफ इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी) फेलोशिप से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 41वें इंटरनेशनल मेडिकल साइंसेज अकादमी कॉन्फ्रेंस (आईएमएसएसीओएन-2026) के दौरान दिया गया। यह सम्मेलन जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जिपमर), पुडुचेरी में हुआ। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरे गुरुजनों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों के सहयोग का परिणाम है।