फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में बेड पर ही एक्स-रे की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के शताब्दी फेज-1 और फेज-2 में अब एक्स-रे के लिए मरीज को लेकर नहीं जाना पड़ेगा। बेड पर ही एक्स-रे की सुविधा शुरू कर दी गई है।

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने निरीक्षण के दौरान मरीजों को एक्स-रे के लिए ले जाते हुए देखा था। इसमें मरीजों व तीमारदारों दोनों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए उन्होंने पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई थी। इसके लिए बजट से कुछ मशीनें मंगवाईं गईं, कई मशीनें पहले से ही थीं। इनसे मरीजों को बेड पर ही एक्स-रे की सुविधा देने की शुरुआत कर दी गई है। ऐसे में उन्हें एक्स-रे रूम के बाहर इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। तीमारदार को पहले शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद बेड पर ही टेक्नीशियन मरीज का एक्स-रे ले लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें