फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में पीएचडी दाखिले की सूची जारी, दस्तावेजों का सत्यापन 16 को

Wed, 10 Dec 2025 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा के सफल अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। सफल अभ्यर्थियों को 16 दिसंबर को डीन एकेडमिक कार्यालय जाकर दस्तावेज सत्यापित कराने होंगे। केजीएमयमू में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 25 अक्तूबर को हुई थी। पीएचडी में दाखिले के लिए किसी संस्था से फेलोशिप जरूरी है। फेलोशिप न होने पर पीएचडी में दाखिला नहीं दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा में सामान्य अभ्यर्थियों को 50 और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। पीएचडी में इस साल 18 विभागों में 44 सीट हैं। परीक्षा में 38 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। एक गाइड के अधीन एक साल में अधिकतम दो पीएचडी स्टूडेंट की पंजीकृत हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें