केजीएमयू को दान में मिले स्ट्रेचर और व्हीलचेयर।
लखनऊ। सम्राट विक्रमादित्य सेवा संस्थान की ओर से बुधवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के न्यू ओपीडी भवन को 10 स्ट्रेचर और 10 व्हीलचेयर उपलब्ध कराए गए। कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने इसके लिए दानदाताओं को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के संगठन मंत्री ओमप्रकाश पांडेय, आनंद पांडेय, मदन गोपाल गुप्ता, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।