फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KGMU News : नैक में मिला ए प्लस ग्रेड, पिछले साल था ए ग्रेड, दो से चार फरवरी के बीच हुआ था निरीक्षण

Tue, 07 Feb 2023 02:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव सचिन त्रिपाठी, अमर उजाला, लखनऊ

सार

केजीएमयू में 2 से 4 फरवरी के बीच नैक की टीम ने इलाज, शिक्षण कार्य से लेकर पर्यावरण व दूसरी व्यवस्थाओं को परखा था। आठ सदस्यीय नैक टीम की अध्यक्षता अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू थे और कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मृति नंदा समेत देश के अलग-अलग राज्यों के सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्विद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यांकन परिषद (नैक) ने ए प्लस ग्रेड दिया है। संस्थान को पिछली बार ए ग्रेड हासिल हुआ था। इस लिहाज से संस्थान ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार किया है। हालांकि लखनऊ विश्विद्यालय और गोरखपुर विश्विद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड मिलने के बाद केजीएमयू को यही ग्रेडिंग मिलने की उम्मीद थी। इस लिहाज से केजीएमयू के लिए थोड़ी मायूसी वाली स्थिति है।

विज्ञापन


केजीएमयू में 2 से 4 फरवरी के बीच नैक की टीम ने भ्रमण किया था। टीम ने इलाज, शिक्षण कार्य से लेकर पर्यावरण व दूसरी व्यवस्थाओं को परखा था। आठ सदस्यीय नैक टीम की अध्यक्षता अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जसपाल सिंह संधू थे और कोऑर्डिनेटर डॉ. स्मृति नंदा समेत देश के अलग-अलग राज्यों के सदस्य शामिल थे। निरीक्षण के बाद मंगलवार को नैक की बैठक के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया। एशिया में सबसे ज्यादा 4500 बेड की क्षमता वाले इस संस्थान में 149 छोटे-बड़े भवन हैं। यहां 77 विभागों का संचालन हो रहा है। 500 शिक्षक, 800 रेजिडेंट डॉक्टर और लगभग 10 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो सुधीर सिंह के अनुसार चिकित्सा संस्थान को ए प्लस ग्रेड मिला है। पिछली बार हमें ए ग्रेड हासिल हुआ था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें