किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में रेडियोडायग्नोसिस विभाग केशिक्षक डॉ. दुर्गेश द्विवेदी ने अमेरिका के मिसौरी विश्वविद्यालय में आमंत्रित व्याख्यान दिया। यह आमंत्रित व्याख्यान उन्नत एमआरआई तकनीकों तथा ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी, माइक्रोस्ट्रक्चरल इमेजिंग, क्लिनिकल एमआरआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और किडनी ट्यूमर पर चल रहे शोध पर आधारित था। इस उपलिब्ध पर विभागाध्यक्ष प्रो. अनित परिहार के साथ ही कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने उनको बधाई दी है।