फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू इंटर्न ने स्टाइपेंड 30 हजार करने की मांग उठाई

Tue, 11 Aug 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
केजीएमयू मे प्रदर्शन करते इंटर्न।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में सोमवार को करीब 300 एमबीबीएस इंटर्न व छात्रों ने इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग करते हुए प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन किया। इंटर्न ने मौजूदा 12 हजार रुपये मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग की। छात्रों ने कहा कि इंटर्नशिप के दौरान लंबे समय तक ड्यूटी के साथ मरीजों की देखभाल और क्लिनिकल जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। ऐसे में मौजूदा स्टाइपेंड कम है। प्रदर्शन को प्रोफेसरों का भी समर्थन मिला। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने मांग को विचारणीय बताते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के सामने रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें