केजीएमयू में गैर शैक्षणिक पद पर भर्ती के लिए परीक्षा आज
लखनऊ। केजीएमयू में गैर शैक्षणिक नियमित पदों पर भर्ती की परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर से लगभग 30 हजार अभ्यर्थी जुटेंगे। प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर समय से एक घंटा पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, झांसी, गाजियाबाद, मुरादाबाद और नई दिल्ली में बनाए गए हैं। कुछ अभ्यर्थियों ने दो-दो पदों के लिए आवेदन किया था। पहले चरण में आठ प्रकार के पदों के लिए परीक्षा होगी। शेष नौ पदों की परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।