उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व राज्यपाल रामनाईक
- फोटो : amar ujala
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसजीपीजीआई में भर्ती राज्यपाल राम नाईक से मिलकर उनका हालचाल जाना।
राज्यपाल को बुधवार शाम दिल में दर्द होने पर एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. पीके गोयल ने बताया कि राज्यपाल को पेसमेकर लगा दिया गया।
अभी उन्हें गहन निगरानी कक्ष में रखा गया है।
कल बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल लिया था।