फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडी सिंह बाबू की हवेली: नीलामी स्थगित, 15 मार्च को होगी सुनवाई, प्रपौत्र-प्रपौत्री की अर्जी पर अदालत का फैसला

Wed, 06 Mar 2024 06:23 PM IST
रोहित मिश्र संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

Hockey player KD Singh Babu mansion: मशहूर हॉकी खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की बाराबंकी स्थित हवेली की नीलामी प्रक्रिया को रोक दिया गया है। कोर्ट ने उनके वारिसों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। 
विज्ञापन
बीते दिनों कोर्ट के आदेश के बाद हवेली को सील कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉकी के मशहूर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केडी सिंह बाबू की हवेली की 11 मार्च को होने वाली नीलामी फिलहाल स्थगित दी गई है। दो अन्य वारिसानों की अर्जी पर सुनवाई करते हुए अदालत अब इसे लेकर 15 मार्च को सुनवाई करेगी। जिसमें दोनों वारिसान अपना पक्ष रखेंगे। अदालत ने डीएम को हवेली अपनी कस्टडी में लेकर रिसीवर नियुक्त करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस इलाके में केडी सिंह बाबू की हवेली 35 हजार वर्ग फीट में स्थित है। इसे लेकर 18 साल से विवाद चला आ रहा था। 31 जनवरी को एसीजेएम/सिविल जज खान जीशान मसूद ने इजराय वाद को निस्तारित करते हुए संपत्ति को बेचकर सभी वारिसानों में हिस्से के अनुसार धनराशि वितरित करने का आदेश जारी किया। 11 मार्च को हवेली नीलाम करने की तिथि नियत थी। लेकिन केडी सिंह बाबू के प्रपौत्र ऐश्वर्य सिंह व प्रपौत्री नंदिना सिंह ने अदालत में अर्जी देकर पक्षकार बनाने की मांग की। बताया कि इस मामले में उनको पक्षकार नहीं बनाया गया है। इनकी अर्जी दर्ज करते हुए अदालत ने 11 मार्च को होने वाली नीलामी स्थागित कर दी और सुनवाई की अगली तारीख 15 मार्च तय की है। अदालत ने सभी पक्षकारों से आपत्ति दाखिल करने को कहा है। अदालत ने डीएम को हवेली की सुरक्षा केे लिए अपनी कस्टडी में लेकर रिसीवर नियुक्त करने का आदेश भी दिया है।

राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की कवायद को बल
केडी सिंह बाबू की हवेली को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की तैयारियां भी हो रही है। डीएम द्वारा हवेली को कस्टडी में लेने व रिसीवर तैनात करने से इन तैयारियों को बल मिला है। बीते शनिवार को ही खाद्य एवं रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा व एमएलसी अंगद सिंह ने सीएम योगी से मिलकर हवेली को राष्ट्रीय स्तर का स्मारक बनाने की मांग की थी। जिस पर सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 11 मार्च को होने वाली नीलामी के दृष्टिगत अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें