फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alert : कटिहार-अमृतसर समर स्पेशल का समय बदला, मरुधर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच से राहत

Fri, 02 Jun 2023 12:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इस ट्रेन के समय को गुरुवार को संशोधित किया गया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर समर स्पेशल कटिहार से एक जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन की ओर से कटिहार से अमृतसर वाया लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के समय को गुरुवार को संशोधित किया गया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि गाड़ी संख्या 05734 कटिहार-अमृतसर समर स्पेशल कटिहार से एक जुलाई तक चलेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन प्रत्येक शनिवार को कटिहार से सुबह 7.50 बजे चलकर अगली सुबह चार बजे चारबाग पहुंचेगी और दस मिनट बाद रवाना हो जाएगी। वापसी संख्या 05733 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस स्पेशल तीन जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। ट्रेन अमृतसर से दोपहर पौने एक बजे चलकर अगली सुबह पौने नौ बजे लखनऊ पहुंच जाएगी। 

मरुधर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच से राहत
यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे प्रशासन ने मरुधर एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने के निर्णय लिए हैं। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि मरुधर एक्सप्रेस में स्लीपर के दो अतिरिक्त कोच पहली जून से लगाए गए हैं। 14866/65 मरुधर एक्स्प्रेस वाया प्रतापगढ, 14854/53 मरुधर एक्सप्रेस वाया अयोध्या कैंट व 14864/63 मरुधर एक्सप्रेस वाया सुलतानपुर में स्लीपर के दो अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें