फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठगोदाम प्रीमियम के तीन फेरे और बढ़ेंगे

Wed, 02 Jul 2014 03:57 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने काठगोदाम प्रीमियम ट्रेन का तीन फेरा और बढ़ा दिया है। यह ट्रेन अब 10, 12 और 16 जुलाई को लखनऊ से काठगोदाम के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन की तीन फेरों की बुकिंग दोबारा शुरू हो गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि काठगोदाम सुपरफास्ट त्रैसाप्ताहिक एक्सप्रेस की घोषणा अंतरिम रेल बजट में की गई थी।

बरेली सिटी होकर इस ट्रेन को उस रेलपथ से चलना है जहां इस समय आमान परिवर्तन चल रहा है।

लालकुआं से बरेली तक आमान परिवर्तन पूरा होने के बाद ही इस ट्रेन को नियमित किया जा सकेगा।

प्रीमियम ट्रेन की भीड़ कम होने के बाद इसे स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। फिलहाल इस ट्रेन को नियमित होने में दो माह तक का समय लग सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें