फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक हफ्ते बाद पटरी पर लौटी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस

Tue, 10 Oct 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वाराणसी में यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से प्रभावित ट्रेनें पटरी पर लौटने लगी हैं। एक हफ्ते से निरस्त काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन सोमवार को शुरू हो गया। इसके साथ कई ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

नई दिल्ली से रविवार को रवाना हुई काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस आधी रात को तय समय से दो घंटे की देरी से रायबरेली पहुंची। देहरादून से रवाना हुई जनता मेल सोमवार को सुबह करीब आधे घंटे विलंब से पहुंची। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ लगभग डेढ़ घंटे और बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल पौन घंटा देर से आई।
प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व गंगा गोमती एक्सप्रेस सवा घंटे विलंब पहुंची। इसके साथ त्रिवेणी एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस और लखनऊ- प्रयागराज स्पेशल करीब एक घंटे और लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस आधा घंटा विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन ने बताया कि ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें