फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारगिल जांबाज मेजर रितेश शर्मा, राइफलमैन सुनील जंग के परिजन अलंकृत

विज्ञापन
शहीद मेजर रितेश शर्मा के घर अफसरों ने उनके पिता सत्यप्रकाश और मां दीपा को सम्मानित किया। स्रोत
विज्ञापन
लखनऊ। कारगिल युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले मेजर रितेश शर्मा के माता-पिता व राइफलमैन सुनील जंग की मां को मध्य कमान द्वारा अलंकृत किया गया। शनिवार को शहीद मेजर रितेश शर्मा के घर पहुंचे सेना के अफसरों ने उनके पिता सत्यप्रकाश शर्मा और मां दीपा शर्मा को प्रशस्ति पत्र देकर को सम्मानित किया। इससे पहले राइफलमैन सुनील जंग के परिजनों को भी सम्मानित किया गया था। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कारगिल युद्घ में शहीद होने वाले सैनिकों को सम्मानित किया जा रहा है। इसके लिए हर जिले में कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें