लखनऊ। सूचना निदेशालय के सभागार में शुक्रवार को विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। निदेशक सूचना विशाल सिंह ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आयोजकों के अनुसार, संघ में कपिल कुमार सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। निखिल मिश्रा व शशांक शेखर शुक्ल को उपाध्यक्ष, राज कुमार को महामंत्री, बृज मोहन पांडेय को संयुक्त मंत्री व शुभम चौहान को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम में अपर निदेशक अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सतीश चंद्र भारती सहित अन्य शामिल हुए।