सपना गोयल ने चिनहट स्थित परमानंद हरिहर मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन किया।
लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से चिनहट फैजाबाद मार्ग पर 12 से 15 फरवरी तक संचालित कांवड़ सेवा का समापन रविवार को हवन-पूजन के साथ किया गया। सपना गोयल की अगुवाई में इस अवसर पर फलाहार जलपान, विश्राम, उपचार, शिव दरबार दर्शन आदि की सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं। सुंदरकांड एवं स्वदेशी अभियान के प्रति राहगीरों को जागरूक किया गया। सपना गोयल ने चिनहट स्थित परमानंद हरिहर मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने पूजन-अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया।