डीजीपी ने एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की है, जिसमें सीओ विकास जायसवाल को विवेचक बनाया गया है। साथ ही शहर कोतवाल संजय पांडेय, क्राइम ब्रांच से रमेश चन्द्र और महिला थाना प्रभारी रामसुखारी सदस्य बनाए गए हैं जो विवेचना पूरी करने में सहयोग करेंगे।
डीजीपी डीएस चौहान ने कानपुर देहात प्रकरण में दर्ज मुकदमे की विवेचना के लिए एसपी हरदोई राजेश द्विवेदी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित की है। डीजीपी ने इस प्रकरण में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश एसआईटी को दिए है। बताते चलें कि कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। जिसके बाद मुकदमे दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इसमें मौके पर मौजूद एसडीएम, थानाध्यक्ष समेत 12 लोग नामजद किए गए थे। साथ ही कुछ अज्ञात पुलिसकर्मियों के भी घटना में शामिल होने का जिक्र्र है। इस मुकदमे की विवेचना के लिए डीजीपी ने एसआईटी गठित की है। एसआईटी में हरदोई में तैनात डिप्टी एसपी विकास जायसवाल को विवेचक बनाया गया है। इसके अलावा शहर कोतवाल संजय पांडेय, क्राइम ब्रांच के रमेश चन्द्र और महिला थाना प्रभारी रामसुखारी को सदस्य बनाया गया है जो विवेचना पूरी करने में सहयोग करेंगे।