फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी की पत्नी को हत्या की धमकी, महाराष्ट्र के लातूर निवासी के खिलाफ एफआईआर

Fri, 22 Nov 2019 11:07 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कमलेश तिवारी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया
विज्ञापन
हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद उनकी पत्नी किरन तिवारी को मारने की साजिश रची जा रही है। उनका आरोप है कि बीते सप्ताह उन्हें पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई। 
विज्ञापन


उन्होंने नाका थाने में महाराष्ट्र के लातूर निवासी गनेश नागो राव आप्टे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सुजीत दुबे ने बताया कि किरन तिवारी के नाम से 14 नवंबर की दोपहर खुर्शेदबाग स्थित घर के पते पर एक बंद लिफाफा भेजा गया था। 

इसे खोलने पर उसके भीतर से नौ पन्ने का एक पत्र निकला। दो पन्ने में उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ था। किरन का कहना है कि उन्होंने उर्दू के पन्नों में लिखी बातों का हिंदी में अनुवाद कराया तो धमकी की बात सामने आई। 
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पत्र महाराष्ट्र के लातूर के मुडखेड ताल्लुका स्थित शिवाजी चौक अंबेडकरनगर निवासी गनेश नागो राव आप्टे के नाम से भेजा गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क कर पत्र भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें