फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कमल किशोर भावुक को ‘कलम बोलती है’ सम्मान

Mon, 08 Dec 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कमल किशोर भावुक को ‘कलम बोलती है’ सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ। साहित्यिक संस्था अमृतायन की ओर से वरिष्ठ साहित्यकार कमल किशोर तिवारी ‘भावुक’ को रविवार को ‘कलम बोलती है’ सम्मान से नवाजा गया। बुद्धेश्वर स्थित अमृतायन भवन में हुए समारोह में उन्हें यह सम्मान उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर काव्य समारोह का भी आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अशोक अज्ञानी के संयोजन और पुष्पेंद्र प्रेमी के संचालन में कवियों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाएं सुनाईं। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार नवीन बैसवारी, आदित्य द्विवेदी, मित्र विपुल, रामशंकर वर्मा, व्यंग्यकार अखिल आनंद, नीलेश ज्वाला, संतोष सिंह, छंदकार शुभेंद्र सिंह आदि ने काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें