फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी दिलाएंगे भ्रष्ट यूपीए से मुक्तिः मिश्र

Sat, 15 Mar 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सम्मेलन में दूर-दूर से आये छात्र नेताओं को अमित शाह के न आने से मायूस होना पड़ा।
विज्ञापन


हालांकि, भाजपा के यूपी सह प्रभारी सुनील बंसल और वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने इन युवाओं में जोश भरने के भरसक प्रयास किए।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी भाजपा के नेता बनने के बहुत पहले एबीवीपी के कार्यकर्ता बन गए थे।
सुनील बंसल ने कहा कि सबको शिक्षा और भोजन मिले, सबका विकास हो और देश की सीमाएं सुरक्षित रहें, यही हमारा सपना है।

भ्रष्टाचार, शिक्षा के बाजारीकरण, तुष्टीकरण को खत्म करने और राष्ट्रहित की शक्तियों को आगे बढ़ाने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा।

कलराज मिश्र ने कहा कि भाजपा की नीतियां ही देश को समृद्ध बना सकती हैं। यूपीए के भ्रष्ट तंत्र से देश को मुक्ति दिलाने के लिए नरेंद्र मोदी को लाना होगा।
इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें