फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झूलेलाल के जयकारों के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चेटीचंड महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को कृष्णानगर स्थित सिंधी पंचायत की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। अध्यक्ष अशोक चांदवानी के निवास स्थान से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वसुंधरा लॉन में श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल की महाआरती में भाग लिया। भंडारे में सिंधी व्यंजनों का स्वाद भी संगत ने श्रद्धा भाव से ग्रहण किया। मुख्य अतिथि संत साईं शहजादा साईं ओमीराम ने सत्संग का महत्व बताया। कार्यक्रम में सिंधुनगर और कृष्णानगर सिंधी पंचायत के प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें