लखनऊ। पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी सि्थत एक विद्यालय में शनिवार को नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। 101 महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा की ओर से हो रहा है। प्रथम दिन कथा वाचक पंडित मुकेश शुक्ला ने शिव महापुराण में भगवान शिव के विविध रूपों, अवतारों, ज्योतिर्लिंगों पर आधारित प्रसंगों का वर्णन किया। यजमान भवान सिंह रावत, अधिराज सिंह कठैत और महावीर खंतवाल ने देव आवाहन एवं कथा अनुष्ठान पूजा की।