फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी ट्रेन एक्शन: मंच पर जीवंत हुई क्रांतिकारियों की गाथा

विज्ञापन
 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत
विज्ञापन
लखनऊ। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने और महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी के राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव के तहत देशभर में एक साथ 150 नाटकों का मंचन किया गया। इसी कड़ी में लखनऊ के भारतेंदु नाट्य अकादमी के राज बिसारिया थिएटर में नाटक काकोरी ट्रेन एक्शन का मंचन हुआ। दमदार अभिनय, जोशीले गीत और सशक्त प्रस्तुति ने दर्शकों को आजादी के आंदोलन के गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराया। डॉ. सुमित श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रस्तुत नाटक की शुरुआत हंसते-हंसते चूम लेंगे फांसी के फंदों को हम... जैसे जोशीले गीत से हुई। नाटक में दिखाया गया कि सोशल मीडिया और सेल्फी की दुनिया में खोए कुछ युवा काकोरी घटना स्थल पर पहुंचकर क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान को समझते हैं और उनके भीतर देशप्रेम की भावना जाग उठती है। नाटक में अनिल चौधरी, तुषार निराला, धीरज कुमार, प्रदीप शिवहरे और श्रुति कीर्ति सिंह सहित रंगमंडल के कलाकारों ने सशक्त अभिनय से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत

 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत

 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत

 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत

 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत

 महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव 2026 में नाटक काकोरी एक्शन का मंचन करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें