फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: एथलेटिक्स का बड़ा सेंटर बनेगा बाबू स्टेडियम, 25 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Tue, 06 Dec 2022 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ की पहचान केडी सिंह बाबू स्टेडियम को एथलेटिक्स का बड़ा सेंटर बनाने के लिए 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के अंतर्गत कई कायाकल्प किए जाएंगे।
विज्ञापन
केडी सिंह बाबू स्टेडियम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडी सिंह बाबू स्टेडियम को एथलेटिक्स का बड़ा सेंटर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत यहां आठ लेन का अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बनाने के साथ फ्लड लाइट लगाने की भी योजना है। इससे स्टेडियम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। स्टेडियम में बाकी खेल स्पर्धाओं का आयोजन पहले की तरह जारी रहेगा।

विज्ञापन


क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अजय सेठी ने बताया कि स्टेडियम के आधुनिकीकरण के लिए 25 करोड़ स्वीकृत हुए हैं। इसमें आठ लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक बनना है। यहां बाकी खेलों की सुविधाएं भी बेहतर होंगी, ताकि भविष्य में बड़े आयोजन हो सकें। वैसे तो शहर में तीन बड़े सिंथेटिक ट्रैक (35वीं वहिनी महानगर, साई सेंटर और स्पोर्ट्स कॉलेज) हैं, लेकिन वहां खिलाड़ियों के रहने की सुविधा न होने से आयोजकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ये भी पढ़ें - यूपी विधानमंडल सत्र: मुख्यमंत्री योगी ने चर्चा में दिया जवाब, बताया क्यों लाना पड़ा अनुपूरक बजट
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर निर्माण की ड्रोन से ली गई तस्वीर जारी, गर्भगृह व फाउंडेशन तैयार अब खड़े किए जा रहे खंभे


ऐसे में शहर के बीचोंबीच मौजूद केडी सिंह बाबू स्टेडियम में ट्रैक बिछ जाने से प्रांगण में मौजूद डॉरमेट्री में खिलाड़ियों के ठहरने और खाने की समस्याएं दूर हो जाएंगी। स्टेडियम में फ्लड लाइट लगने से शाम के समय भी स्पर्धाएं और ट्रेनिंग हो सकेगी।  
 
इनका भी होगा कायाकल्प :
1. दो बॉक्सिंग एरीना वाला आधुनिक इंडोर हॉल।
2. वेटलिफ्टिंग, ताइक्वांडो के अलावा प्रशिक्षुओं के छात्रावास वातानुकूलित होंगे।
3. बैडमिंटन हॉल में सिंथेटिक फ्लोरिंग के साथ मरम्मत होगी। 
4. हैंडबॉल कोर्ट में सिंथेटिक फ्लोरिंग लगाकर उसे शेड से ढका जाएगा।
5. टेनिस कोर्ट में नई फ्लड लाइट लगेगी।
6. वॉलीबाल और बास्केटबाल कोर्ट का आधुनिकीकरण होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें