समाजवादी पार्टी ने जूही सिंह को महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसी तरह मध्य प्रदेश की वंदना यादव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह मनोनयन करते हुए महिला सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जल्द से जल्द कार्यकारिणी घोषित करने का निर्देश दिया है।