फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेला 31 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 31 अक्तूबर को मोहनलालगंज के श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ मंडल के सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि मेले में 20-25 कंपनियां शामिल होंगी। मेले में कम से कम 1000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। सहायक निदेशक ने बताया कि कंपनी और युवाओं दोनों को रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्टर करना होगा। इससे युवा पोर्टल के जरिये अपनी पसंद की कंपनी का चुनाव कर सकेंगे। मेले का शुभारंभ मोहनलालगंज के विधायक अमरेश कुमार करेंगे। अभ्यर्थियों को सीवी और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें