फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेला 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 23 मार्च को रोजगार मेला लगेगा। इसमें जय भारती मारूती लिमिटेड, अहमदाबाद कंपनी अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि रोजगार मेला सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। कंपनी 500 पदों के लिए चयन प्रक्रिया करेगी। चयनित अभ्यर्थी को 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अभ्यर्थी फिटर, मैकेनिक मोटर वेहिकल, मैकेनिक डीजल इंजन, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रीशियन पॉवर डिस्ट्रिब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मशीनिष्ट, मशीनिष्ट ग्राइंडर, टर्नर, ऑटोमोबाइल, मैकेनिक आरएसी आदि व्यवसाय में आईटीआई उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा 18 से 32 वर्ष है। उन्होंने बताया कि वेबलिंग व क्यूआर कोड के माध्यम से अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। इसके अलावा प्लेसमेंट सेल के कार्यदेशक एसपी निगम से मोबाइल नंबर 9415436854 और 9653051617 पर भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें