फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनको मिला तीन माह का सेवा विस्तार

Fri, 03 Jan 2014 08:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बलजीत सिंह अरोड़ा को तीन माह का और सेवा विस्तार दे दिया है।
विज्ञापन


उनका कार्यकाल 31 मार्च 2014 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

सचिव चिकित्सा अरविंद कुमार द्विवेदी की ओर से इसके औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। यूं तो डॉ. बलजीत का कार्यकाल 31 अगस्त 2013 को खत्म हो गया था।

पहले उन्हें दो महीने यानी 31 अक्तूबर तक का एक्सटेंशन दिया गया।

दूसरी बार उन्हें 31 दिसंबर 2013 तक का सेवा विस्तार दिया गया। एक बार फिर सरकार ने मेहरबानी दिखाते हुए तीसरा सेवा विस्तार दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें