लखनऊ। वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन (झांसी)-कानपुर सेंट्रल के बीच दोहरीकरण के काम के चलते रेलवे इंटरलॉकिंग का काम कराएगा। इसके चलते 21 को ट्रेन 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-लखनऊ इंटरसिटी निरस्त रहेगी। ग्वालियर-बरौनी एक्स. 15, 17, 18, 19 एवं 21 फरवरी को ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
बरौनी-ग्वालियर एक्स. 11, 12, 13, 15, 16, 18, 19 एवं 20 फरवरी को इसी रूट से चलेगी। 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 15, 17, 18 व 20 फरवरी को और 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस 21 को, 16 को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्स. और गोरखपुर से 16, 17 एवं 19 फरवरी को चलने वाली 12511 गोरखपुर-कोचूवेली एक्सप्रेस कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के रास्ते चलेंगी।
15 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 20 को 12521 बरौनी-एर्नाकुलम एक्स., 18 को 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्स., 20 को 22533 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्स. भी कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर होकर चलेगी। 21 को 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्स., 12597 गोरखपुर-मुंबई एक्स. कानपुर-इटावा-टुंडला-आगरा कैंट-ग्वालियर होकर चलेगी। 15102 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस 16 को और छपरा से 14 को चलने वाली 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स. ललितपुर, खजुराहो, महोबा, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी।