फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान के घर सेंध लगाकर जेवर और नकदी चोरी

Sun, 10 May 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल। क्षेत्र के गांगन गांव में शुक्रवार रात किसान प्रदीप के घर चोरी हो गई। चोर दीवार में सेंध लगाकर जेवर और नकदी ले गए। प्रदीप के अनुसार, वह, पत्नी अनिता और मां राजरानी बरामदे में सो रहे थे। रात एक बजे बच्चों के रोने पर अनिता जाग गईं। उन्हें कमरे से खटपट की आवाज सुनाई दी। दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिवार ने छानबीन की तो दीवार में सेंध लगी मिली। कुछ दूरी पर झाड़ियों के पास तीन बक्से खुले पड़े थे। कमरे के अंदर का बड़ा बक्सा भी खुला मिला। अनिता और राजरानी के जेवर और छह हजार रुपये की नकदी गायब थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी मो. रौशन ने बताया कि पीड़ित की तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें