मोहनलालगंज। हरिकंशगढ़ी गांव में शुक्रवार रात चोर शालिनी यादव के मकान से जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मोहनलालगंज इंद्रजीत सिंह के अनुसार, शालिनी यादव ने तहरीर में बताया कि चोरों ने दरवाजे और लॉकर के साथ ही खिड़की, अलमारी और लोहे के बक्से भी तोड़ दिए। इसके बाद घर से जेवरात और 9,500 रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।