चिनहट। बीबीडी स्थित मयूर विहार कॉलोनी में दो घरों में चोरी हुई। चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी ले गए।
योगेंद्र कुमार मिश्रा और पड़ोसी तनु मौर्य 6 जून को वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। उन्होंने घरों की देखरेख के लिए चाबी घरेलू सहायिका चांदनी को दी थी। 9 जून को चांदनी ने फोन कर चोरी की सूचना दी। 11 जून को योगेंद्र घर पहुंचे तो सामान बिखरा और ताले टूटे मिले। उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपये नकद चोरी हुए। तनु मौर्य के घर से सोने की चेन, नथ, चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपये चुराए गए। बीबीडी इंस्पेक्टर राम सिंह के अनुसार, 13 जून को एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और चांदनी की भूमिका की जांच कर रही है।