लखनऊ। चिनहट के लौलाई निवासी हिमांशु सोनी के मकान से चोर लाखों के जेवर ले गए। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। हिमांशु के मुताबिक 22 अक्तूबर को वह बहन के घर गए थे। 23 की दोपहर एक बजे घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। चोर अलमारी के लॉकर में रखे जेवर और 66 हजार रुपये साफ कर गए थे। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक घटनास्थल के आसपास के कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।