काकोरी। पारा के खुशहालगंज में चोरों ने घर में घुसकर आठ लाख रुपये के जेवर और 65 हजार रुपये पार कर दिए। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। खुशहालगंज निवासी शान बाबू के अनुसार सोमवार को वह घर में ताला लगाकर आउटर रिंग रोड के पास स्थित प्लॉट पर निर्माण सामग्री की देखरेख के लिए गए थे। सुबह लौटे तो अलमारी, बक्से और लॉकर टूटे थे और सामान बिखरा था। चोर जेवर और नकदी ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।