लखनऊ। गोमतीनगर के विराम खंड-5 निवासी डॉ. शालीन तिवारी ने सरकारी आवास से लाखों के गहने चोरी होने की एफआईआर दर्ज कराई है। डॉक्टर के मुताबिक कुछ दिन पहले वह बाहर गए हुए थे। 15 मार्च की सुबह नौकरानी ने घर में चोरी होने की सूचना दी। घर का सामान बिखरा था। दो अलमारियों के लॉकर खुले थे। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।